Mathura News: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात, जाम से मिलेगी राहत, 470 करोड़ की परियोजनाओं से श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक पहुंच होगी आसान
Mathura Development News: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि तक पहुंच आसान बनाने के लिए ₹470 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है. 3.5 किमी एलिवेटेड रोड, बस पार्किंग और नए संपर्क मार्ग बनने से ट्रैफिक जाम कम होगा. जन्मभूमि तक 30–40 मिनट का सफर घटकर सिर्फ 5–7 मिनट में पूरा हो सकेगा.
ADVERTISEMENT

श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सौगात, जाम से मिलेगी राहत, 470 करोड़ की परियोजनाओं से श्रीकृष्ण जन्मस्थान तक पहुंच होगी आसान
Mathura News: भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए यातायात व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की तैयारी है. मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि को ध्यान रखकर अवस्थापना विकास अंतर्गत 470 करोड़ रुपए का प्लान स्वीकृत किया है. इसके तहत जन्मभूमि के लिए एलिवेटेड रोड, बस पार्किंग एवं संपर्क मार्ग के विस्तार सहित अन्य जन सुविधाओं से सुसज्जित किया जाना है. इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को जाम से राहत, सुरक्षित आवागमन और बेहतर धार्मिक पर्यटन अनुभव के साथ ठाकुरजी के सुगम दर्शन कराना है.
