Chandauli Weather News: चंदौली में धूप ने छुड़ाए पसीने, तेज धूप और 33 डिग्री तापमान ने बढ़ाई उमस, गर्मी से लोग बेहाल
Chandauli Weather Update: चंदौली में रविवार को तेज धूप और 33 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ बढ़ी उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. चिपचिपी गर्मी के कारण बाजारों में चहल-पहल कम रही. चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने और दोपहर में अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी.
ADVERTISEMENT

चंदौली में धूप ने छुड़ाए पसीने, तेज धूप और 33 डिग्री तापमान ने बढ़ाई उमस, गर्मी से लोग बेहाल
Chandauli News: रविवार सुबह से ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में तेज धूप निकलने के साथ मौसम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने के बावजूद वातावरण में नमी अधिक रहने से उमस काफी बढ़ गई. गर्म हवाओं और चिपचिपी गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया. दोपहर के समय सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल दिखाई दी और लोग धूप से बचने के लिए छांव का सहारा लेते नजर आए.
