Mathura Weather News: मथुरा में आज मौसम का मिजाज बदलेगा, बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश के आसार
Mathura Weather Update: मथुरा में रविवार को मौसम करवट ले सकता है. दिनभर बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश और फुहारों के आसार हैं. अधिकतम तापमान 36–37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश होने पर उमस से राहत मिलेगी, जबकि किसानों की खरीफ फसलों को भी फायदा पहुंच सकता है.
ADVERTISEMENT

मथुरा में आज मौसम का मिजाज बदलेगा, बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बारिश के आसार
Mathura News: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को मथुरा में मौसम सामान्यतः बादलों से घिरा रहेगा और दिन के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या फुहारें पड़ने की संभावना है. मानसून की सक्रियता के चलते उमस बनी रहेगी, हालांकि बारिश होने पर लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.
