Raebareli Weather News: उमस और बिजली कटौती से बेहाल रायबरेली सुबह से तीखी धूप ने छुड़ाए पसीने, अघोषित रोस्टिंग से जनता त्रस्त
Raebareli Power Cut News: रायबरेली में रविवार को उमस और अघोषित बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं. सुबह से तेज धूप और चिपचिपी गर्मी के बीच हर 15 से 20 मिनट पर हो रही बिजली ट्रिपिंग से शहर और गांव दोनों प्रभावित रहे. बच्चे, बुजुर्ग और आम लोग राहत के लिए परेशान नजर आए.
ADVERTISEMENT

उमस और बिजली कटौती से बेहाल रायबरेली, सुबह से तीखी धूप ने छुड़ाए पसीने, अघोषित रोस्टिंग से जनता त्रस्त
Raebareli News: जिले में मौसम के तल्ख तेवर और बिजली विभाग की मनमानी ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. रविवार सुबह से ही खिली तीखी धूप और भारी उमस के कारण लोग पसीने से तर-बतर नजर आए. वहीं, दूसरी ओर अघोषित बिजली कटौती ने कोढ़ में खाज का काम किया है. उमस भरी गर्मी और ऊपर से बिजली की आवाजाही से शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक हाहाकार मचा हुआ है.
