लेटेस्ट न्यूज़

जंतर-मंतर जा रहे स्टूडेंट्स को मारा थप्पड़, गाजियाबाद के सत्यम पंडित की हरकत पर भड़के लोग, गिरफ्तारी की मांग हुई तेज

दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में जा रहे दो छात्रों के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में गाजियाबाद निवासी सत्यम पंडित नाम का युवक दोनों छात्रों को थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है. घटना के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad Satyam Pandit Viral
Ghaziabad Satyam Pandit Viral News
social share
Google CTA

Ghaziabad Satyam Pandit Viral Video: दिल्ली के जंतर-मंतर पर जो छात्र आंदोलन चल रहा था उसके समर्थन में जा रहे दो छात्रों के साथ कथित मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में गाजियाबाद निवासी सत्यम पंडित नाम का युवक दो छात्रों के साथ बहस करता और उन्हें थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है. दावा किया जा रहा है कि घटना का वीडियो खुद आरोपी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर साझा किया था. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना करते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है.