धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी बने देश के नए शिक्षा मंत्री
जंतर-मंतर पर CJP के नेतृत्व में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया. उनकी जगह प्रह्लाद जोशी को नया केंद्रीय शिक्षा मंत्री बनाया गया है.
ADVERTISEMENT

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी. (फाइल फोटो)
इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मोदी सरकार ने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव करते हुए प्रह्लाद जोशी को नया केंद्रीय शिक्षा मंत्री नियुक्त किया है. अब शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी संभालेंगे. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नए शिक्षा मंत्री की नियुक्ति को छात्रों के आंदोलन के बीच एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम माना जा रहा है.
