लेटेस्ट न्यूज़

13 फीट ऊंची दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाश, लखनऊ में किराना व्यापारी के पूरे परिवार को पीटा, फिर कैश और जेवर लेकर हो गए फरार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में किराना व्यापारी के घर शुक्रवार देर रात बदमाशों ने 13 फीट ऊंची दीवार फांदकर हमला कर दिया. आरोपियों ने व्यापारी, उनकी पत्नी और बेटी को लोहे की रॉड से घायल करने के बाद नकदी और जेवरात लूट लिए.

ADVERTISEMENT

Lucknow Trader Robbery Case
Lucknow Trader Robbery Case
social share
Google CTA

Lucknow Trader Robbery Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात एक किराना व्यापारी के घर हुई लूट की वारदात ने इलाके में दहशत फैला दी. इंदिरानगर क्षेत्र में देर रात बदमाश 13 फीट ऊंची दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए और व्यापारी, उनकी पत्नी व बेटी पर लोहे की रॉड और लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. तीनों के गंभीर रूप से घायल होने के बाद आरोपी घर में रखी नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.