Raebareli Mandi Bhav: रायबरेली में लोकल सब्जियों की आवक ठप, हरी सब्जियों पर महंगाई की मार, धनिया-अदरक के भाव सुन उड़ जाएंगे होश
Raebareli Mandi Bhav News: रायबरेली में बारिश ने सब्जियों की आपूर्ति रोक दी है. मंडियों में आवक घटने से टमाटर, भिंडी, शिमला मिर्च, धनिया और अदरक के दाम तेजी से बढ़ गए हैं. एक सप्ताह में कई सब्जियां 10 से 40 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गईं, जिससे रसोई का बजट बिगड़ गया.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में लोकल सब्जियों की आवक ठप, हरी सब्जियों पर महंगाई की मार, धनिया-अदरक के भाव सुन उड़ जाएंगे होश
Raebareli News: बारिश की पहली बूंदें जहां लोगों को गर्मी से राहत दे रही हैं, वहीं आम और मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ रही हैं. मंडियों में सब्जियों की घटती आवक के कारण हरी मिर्च, धनिया और अदरक के साथ-साथ आम सब्जियों के दाम भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं. हफ्ते भर के भीतर सब्जियों की दरों में आई भारी उछाल ने हर घर का जायका फीका कर दिया है. चाय का स्वाद बढ़ाने वाली अदरक से लेकर हरी धनिया तक के भाव आसमान छू रहे हैं. शहर की मंडियों में मुख्य रूप से ग्रामीण इलाकों से लौकी, तरोई, कद्दू और भिंडी की आपूर्ति होती है, लेकिन बारिश के कारण खेतों से उपज निकालना कठिन हो गया है.
