Ballia Encounter News: गोली, घेराबंदी और गिरफ्तारी, बलिया में गौ तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार
Ballia Police Encounter News: बलिया में रविवार भोर पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भी गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने मौके से एक गौवंश, अवैध तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.
ADVERTISEMENT

गोली, घेराबंदी और गिरफ्तारी, बलिया में गौ तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो गिरफ्तार
Ballia News: उत्तर प्रदेश के जनपद बलिया में थाना बांसडीहरोड क्षेत्र में रविवार की भोर में पुलिस और गौवंश तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक शातिर बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि उसके दूसरे साथी को भी पुलिस ने मौके से दबोच लिया. घायल बदमाश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.
