लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी सख्त! अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश, विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

CM Yogi Action: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैे. उन्होंने जल निगम की जवाबदेही तय करते हुए, खराब काम करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के आदेश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

CM Yogi Action: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद आगरा के विकास कार्यों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए. सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए. उन्होंने आमजन को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य करने पर विशेष बल दिया.