Saharanpur Kanwar Yatra News: कांवड़ यात्रा से पहले हाई अलर्ट, हर संदिग्ध गतिविधि पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, SSP ने रिक्रूट जवानों को किया ब्रीफ
Saharanpur Police News: सहारनपुर में कांवड़ यात्रा-2026 से पहले पुलिस हाई अलर्ट पर है. एसएसपी ने रिक्रूट आरक्षियों को सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए. सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों का सत्यापन कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.
ADVERTISEMENT

कांवड़ यात्रा से पहले हाई अलर्ट, हर संदिग्ध गतिविधि पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर, SSP ने रिक्रूट जवानों को किया ब्रीफ
Saharanpur News: आगामी श्रावण मास कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन ग्राउंड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सहारनपुर ने जनपद के विभिन्न थानों पर तैनात रिक्रूट आरक्षियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी. इस दौरान पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे.
