शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी ने लिया चार्ज, मीटिंग करने के बाद दिया ये स्टेटमेंट
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी विनम्रता और कर्तव्य-बोध के साथ निभाएंगे.
ADVERTISEMENT

Education Minister Prahlad Joshi
Prahlad Joshi Education Minister: देश में NEET-UG परीक्षा विवाद और उससे जुड़े राजनीतिक घटनाक्रम के बीच केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार संभाल लिया है. पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की. प्रह्लाद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी विनम्रता और कर्तव्य-बोध के साथ निभाएंगे. बता दें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.
