लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में मॉनसून फिर हुआ एक्टिव, मौसम विभाग ने बताया कल किन 50+ जिलों में बरसेंगे मेघ

उत्तर प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार 27 जुलाई 2026 के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश होगी. पश्चिमी यूपी में हल्की से मध्यम, जबकि पूर्वी यूपी में कई जगह भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है.

ADVERTISEMENT

UP Heavy Rain Forecast
UP Heavy Rain Forecast
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग के लखनऊ केन्द्र के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक कल 27 जुलाई के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में व्यापक बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं. विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और समय-समय पर जारी होने वाले मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है.