Amethi News: अमेठी में नाला निर्माण पर उठे सवाल, 10 करोड़ खर्च के दावे के बीच व्यापारियों ने डीएम से मांगी जांच
Amethi Drain Construction News: अमेठी में नाला निर्माण में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद गहरा गया है. व्यापारियों ने ₹10 करोड़ खर्च के दावे के बीच जिलाधिकारी से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. उनका आरोप है कि अधूरे निर्माण के कारण बारिश में जलभराव की समस्या बनी हुई है, जबकि प्रशासन ने मामले की रिपोर्ट तलब कर ली है.
ADVERTISEMENT

अमेठी में नाला निर्माण पर उठे सवाल, 10 करोड़ खर्च के दावे के बीच व्यापारियों ने डीएम से मांगी जांच
Amethi News: आदर्श नगर पंचायत अमेठी में नाला निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. व्यापारियों का आरोप है कि करोड़ों रुपये की स्वीकृति के बावजूद नाला निर्माण अधूरा है, जिससे बारिश के दौरान नगरवासियों को जलभराव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है.
