लेटेस्ट न्यूज़

प्रह्लाद जोशी के शिक्षा मंत्री बनते ही CJP ने किया ये अपील, यूथ के फ्यूचर को लेकर जताई उम्मीद

Pralhad Joshi New Education Minister: पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद जोशी को देश का नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है. पद संभालते ही प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है. इसके साथ ही CJP ने प्रह्लाद जोशी की पोस्ट को री-शेयर किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Pralhad Joshi New Education Minister: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक और धांधली से नाराज होकर लंबा छात्र आंदोलन किया. इस आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव किया गया है. छात्रों की मांग को लेकर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रह्लाद जोशी को देश का नया शिक्षा मंत्री बनाया गया है. पद संभालते ही प्रह्लाद जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है. तो वहीं CJP ने भी नए शिक्षा मंत्री के पोस्ट को री-शेयर कर हुए एक्स पर लिखा है कि 'हमें उम्मीद है कि आप युवाओं के भविष्य के लिए सकारात्मक तरीके से काम करेंगे.' इस बदलाव के बाद पूरे देश के लाखों छात्रों की निगाहें नए शिक्षा मंत्री पर टिक गई हैं.