लेटेस्ट न्यूज़

आपके बच्चे को राष्ट्रपित से मिल सकता है बाल पुरस्कार, ये महीना पूरा होने से पहले ऐसे करें आवेदन

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 5 से 18 वर्ष तक के ऐसे बच्चों से आवेदन मांगे हैं जिन्होंने बहादुरी, नवाचार, सामाजिक सेवा, खेल, कला, विज्ञान या किसी अन्य क्षेत्र में असाधारण उपलब्धि हासिल की हो.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Pradhan Mantri Rashtriya Bal Puraskar: केंद्र सरकार का महिला एवं बाल विकास मंत्रालय देश की ऐसी ही होनहार बाल प्रतिभाओं की खोज में जुटा है, जो अपने जज्बे से पूरे देश का नाम रोशन कर रहे हैं. अगर आपके घर, पड़ोस या स्कूल में कोई ऐसा बच्चा है जिसने अपनी अद्भुत क्षमता, बहादुरी या किसी खास हुनर से सबका दिल जीत लिया है तो उन्हें इस बारे में जरूर बताइए.