लेटेस्ट न्यूज़

औरैया में घरवालों ने जिसका किया अंतिम संस्कार वो लौट आया! 'मुर्दा' कमल सिंह को जिंदा पाकर सभी चौंक गए

उत्तर प्रदेश के औरैया में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. अजीतमल के सैदपुर अड्डा गांव में जिस व्यक्ति का अंतिम संस्कार हो चुका था, वह शांति पाठ के दिन जिंदा घर लौट आया. दरअसल, परिजनों ने हाईवे किनारे मिले एक अज्ञात शव की पहचान कमल सिंह के रूप में कर दी थी, लेकिन कुछ दिन बाद कमल सिंह के घर पहुंचते ही सभी हैरान रह गए.

ADVERTISEMENT

Auraiya News
Auraiya News
social share
Google CTA

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया. अजीतमल क्षेत्र के सैदपुर अड्डा गांव में जिस व्यक्ति को मृत मानकर परिवार ने अंतिम संस्कार कर दिया था, वह शांति पाठ के दिन अचानक जिंदा घर पहुंच गया. दरअसल, नेशनल हाईवे किनारे मिले एक अज्ञात शव की पहचान परिजनों ने कमल सिंह के रूप में कर ली थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. लेकिन कुछ दिन बाद जब कमल सिंह घर लौटा तो परिवार और गांव के लोग उसे देखकर दंग रह गए.