लेटेस्ट न्यूज़

'जिन्न ने कहा मार दो...' बरेली में 19 साल के 'साइको किलर' मोहम्मद अरमान ने किया व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव का मर्डर

उत्तर प्रदेश के बरेली में मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. भोजीपुरा पुलिस ने इस मामले में 19 साल के मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी की मृतक से कोई रंजिश नहीं थी.

ADVERTISEMENT

Bareilly Murder Case
Bareilly Murder Case
social share
Google CTA

Bareilly Murder Case: उत्तर प्रदेश के बरेली में मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के परचून व्यापारी सियाराम श्रीवास्तव की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. भोजीपुरा थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात के मामले में पुलिस ने 19 साल के मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार आरोपी की मृतक से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी. पूछताछ के दौरान आरोपी ने दावा किया कि उसे अक्सर कान में किसी के हत्या करने के लिए कहने की आवाज सुनाई देती थी और उसी के बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने आरोपी के पिता को भी सबूत छिपाने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पूरे मामले का खुलासा एसपी उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया.