दीपिका नागर की मौत के बाद प्रॉपर्टी और दहेज के आरोपों को लेकर ससुराल पक्ष का जवाब आया सामने, ये सब कहा...
ADVERTISEMENT
दीपिका नागर की मौत के बाद मामला लगातार उलझता जा रहा है. ससुराल पक्ष ने दहेज के आरोपों को खारिज करते हुए प्रॉपर्टी और स्कूल से जुड़े दावों पर सफाई दी है, जबकि परिवार ने ₹50 लाख की दहेज मांग और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं.
Deepika Nagar Case: दीपिका नागर की मौत के बाद उनके नाम पर दर्ज प्रॉपर्टी और दहेज से जुड़े आरोपों को लेकर मामला और अधिक उलझ गया है. ससुराल पक्ष का कहना है कि उन्होंने दीपिका के नाम पर कई संपत्तियां कराई थीं और दहेज की कोई मांग नहीं की गई थी. उनका यह भी दावा है कि शादी के बाद स्कूल का विस्तार दीपिका के नाम पर किया जा रहा था और आगे चलकर उन्हें स्कूल की प्रिंसिपल बनाने की योजना थी. वहीं दूसरी ओर, मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि ₹50 लाख की दहेज मांग को लेकर दीपिका को प्रताड़ित किया गया था.