लेटेस्ट न्यूज़

ऑपरेशन थिएटर में अकेला बुलाकर डॉक्टर ने छात्रा के साथ की घिनौनी हरकत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तुरंत लिया ये बड़ा फैसला 

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद शर्मनाक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बख्शी का तालाब इलाके के तेजस अस्पताल में इलाज कराने आई एक छात्रा के साथ डॉक्टर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

ADVERTISEMENT

Lucknow Hospital News
Lucknow Hospital News (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद शर्मनाक कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बख्शी का तालाब इलाके के तेजस अस्पताल में इलाज कराने आई एक छात्रा के साथ डॉक्टर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. आरोपी डॉक्टर पर मरीज को नशीला इंजेक्शन देकर ऑपरेशन थिएटर में यौन उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप लगा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने त्वरित एक्शन लेते हुए अस्पताल को सील करने और आरोपी की मेडिकल डिग्री हमेशा के लिए जब्त करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं.