लेटेस्ट न्यूज़

सोनम वांगचुक को चादर में लपेटकर ले गई पुलिस...जंतर-मंतर पर मचा बवाल, चश्मदीद ने बताई पूरी कहानी!

ADVERTISEMENT

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर भूख हड़ताल के दौरान सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस द्वारा अस्पताल ले जाने की कार्रवाई को लेकर विवाद गहरा गया. मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने पुलिस पर धक्कामुक्की, मारपीट और जबरन हटाने के आरोप लगाए हैं.

social share
Google CTA

Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई. इस कार्रवाई के बाद प्रदर्शन स्थल पर विवाद खड़ा हो गया. मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सोनम वांगचुक को जबरन हटाया और कार्रवाई के दौरान धक्का-मुक्की की. हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि यह कदम हाई कोर्ट के निर्देश और डॉक्टरों की मेडिकल सलाह के आधार पर उठाया गया.