लेटेस्ट न्यूज़

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को लेकर कही कड़वी बात, बोले- ‘आजम खान को सपा ने फंसाया’

OP Rajbhar on Akhilesh: वाराणसी में ओपी राजभर ने सोनम वांगचुक, आजम खान और सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तीखा हमला बोला. राजभर ने दावा किया कि आजम खान को सपा ने फंसाया, पुलिस कार्रवाई का बचाव किया और सपा-कांग्रेस को 'दगे हुए कारतूस' बताया.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav and OP Rajbhar
Akhilesh Yadav and OP Rajbhar
social share
Google CTA

OP Rajbhar on Akhilesh: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने एक बार फिर विपक्षी दलों पर हमला बोला है. वाराणसी के सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए राजभर ने सोनम वांगचुक को धरना स्थल से हटाए जाने और आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर की कार्रवाई समेत कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी. राजभर ने दावा किया कि आजम खान को जेल भिजवाने और फंसाने के पीछे पूरी तरह से समाजवादी पार्टी का हाथ है. वहीं सपा-कांग्रेस गठबंधन को उन्होंने दगे हुए कारतूसों का मेल बता दिया.