Sitapur News: सड़क बनी तालाब तो लोगों ने वहीं कर दी धान की रोपाई, जलभराव के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन
Sitapur Protest News: सीतापुर के तंबौर में बदहाल सड़क और जलभराव से नाराज लोगों ने अनोखे अंदाज में विरोध जताया. कीचड़ से भरी सड़क पर धान की रोपाई कर नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि जल्द सड़क निर्माण व जलनिकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा.
ADVERTISEMENT

सड़क बनी तालाब तो लोगों ने वहीं कर दी धान की रोपाई, जलभराव के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन
Sitapur Protest News: जिले की आदर्श नगर पंचायत तंबौर के अहमदाबाद पूर्वी वार्ड में प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ लोगों का अनोखा विरोध देखने को मिला. जर्जर सड़क और जलभराव से परेशान स्थानीय निवासियों ने बीच सड़क पर धान की रोपाई कर नगर पंचायत के खिलाफ प्रदर्शन किया.
