लेटेस्ट न्यूज़

Sitapur News: डीएम ने उखड़वाई इंटरलॉकिंग, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी; अधिकारियों को सख्त चेतावनी

Sitapur DM News: सीतापुर में जिलाधिकारी राजागणपति आर ने विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता की सख्ती से जांच की. इंटरलॉकिंग उखड़वाकर सामग्री की गुणवत्ता परखी और अधिकारियों को चेतावनी दी कि मानकों से समझौता या लापरवाही मिलने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENT

डीएम ने उखड़वाई इंटरलॉकिंग, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी; अधिकारियों को सख्त चेतावनी
डीएम ने उखड़वाई इंटरलॉकिंग, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी; अधिकारियों को सख्त चेतावनी
social share
Google CTA

Sitapur DM News: जिलाधिकारी राजागणपति आर ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र में उपवन योजना के अंतर्गत बिजवार में निर्माणाधीन पार्क व वार्ड-09 लोनियनपुरवा पूर्वी (लक्ष्मनपुर) में तालाब के सौंदर्यीकरण कार्यों का औचक निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानको के अनुरूप और तय समयसीमा में पूरे किए जाएं.