लेटेस्ट न्यूज़

Mathura News: मथुरा-वृंदावन नगर निगम होगा हाईटेक, भूतेश्वर मुख्यालय के हर कोने पर लगेंगे CCTV

Mathura Nagar Nigam News: मथुरा-वृंदावन नगर निगम का भूतेश्वर मुख्यालय जल्द ही अत्याधुनिक सीसीटीवी नेटवर्क से लैस होगा. हर मंजिल, गलियारे, पार्किंग और संवेदनशील कार्यालयों की निगरानी की जाएगी. नगर आयुक्त कार्यालय से केंद्रीय कंट्रोल रूम के जरिए पूरे परिसर की गतिविधियों पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी.

ADVERTISEMENT

 मथुरा-वृंदावन नगर निगम होगा हाईटेक, भूतेश्वर मुख्यालय के हर कोने पर लगेंगे CCTV
मथुरा-वृंदावन नगर निगम होगा हाईटेक, भूतेश्वर मुख्यालय के हर कोने पर लगेंगे CCTV
social share
Google CTA

Mathura Nagar Nigam News: स्मार्ट सिटी की अवधारणा को साकार करने और जनसुविधाओं के साथ सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में नगर निगम मथुरा-वृंदावन ने एक बड़ा कदम उठाया है. नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने नगर निगम के भूतेश्वर मुख्यालय का औचक स्थलीय निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर को अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरा प्रणाली से सुसज्जित करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं.