Chandauli News: DDU जंक्शन पर ट्रेन से 28 लाख रुपये नकद बरामद, दस्तावेज नहीं दिखा सके यात्री
Chandauli Railway News: चंदौली के डीडीयू जंक्शन पर संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान कोलकाता मेल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे दो युवकों के पास से 28 लाख रुपये नकद बरामद हुए. धनराशि से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर दोनों को नकदी सहित आयकर विभाग के हवाले कर जांच शुरू कर दी गई.
ADVERTISEMENT

DDU जंक्शन पर ट्रेन से 28 लाख रुपये नकद बरामद, दस्तावेज नहीं दिखा सके यात्री
Chandauli Railway News: डीडीयू जंक्शन पर जीआरपी, आरपीएफ और आरपीएफ सीआईबी की संयुक्त टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए कोलकाता मेल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे दो युवकों के पास से 28 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. बरामद धनराशि के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर दोनों को आगे की जांच एवं वैधानिक कार्रवाई के लिए आयकर विभाग, वाराणसी के हवाले कर दिया गया.
