Barabanki News: 20 जुलाई को लोधेश्वर धाम आएंगे CM योगी, महादेवा कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास
Barabanki CM Yogi Visit: बाराबंकी के लोधेश्वर महादेवा धाम में 20 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. महादेवा कॉरिडोर के शिलान्यास से पहले डीएम और एसपी ने सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

20 जुलाई को लोधेश्वर धाम आएंगे CM योगी, महादेवा कॉरिडोर का करेंगे शिलान्यास
Barabanki CM Yogi Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 20 जुलाई 2026 को तहसील रामनगर स्थित सुप्रसिद्ध तीर्थस्थल लोधेश्वर महादेवा धाम में प्रस्तावित आगमन है. मुख्यमंत्री के संभावित दौरे एवं महादेवा कॉरिडोर के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शासन स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और पूरे क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं.
