UPSSSC ने गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर निकाली भर्ती, ₹25500 से लेकर 81100 रुपये तक मिलेगी मंथली सैलरी
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए लास्ट डेट 28 जुलाई 2026 तय की गई है.
ADVERTISEMENT

AI Generated
UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. UPSSSC ने गन्ना पर्यवेक्षक के 1182 पदों पर भर्ती निकाली है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आयोग आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. हालांकि इस भर्ती में सिर्फ वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने UP PET 2025 की परीक्षा पास की है. आयोग द्वारा आवेदन करने की तारीख 7 जुलाई से लेकर 28 जुलाई 2026 तक तय की गई है.
