लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: नैया नाले पर बनेगा 5 करोड़ का पुल, 25 हजार ग्रामीणों को मिलेगी राहत

Raebareli Development News: रायबरेली के राही ब्लॉक में नैया नाले पर 5 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार हो गया है. स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होगा. पुल बनने से करीब 25 हजार ग्रामीणों को राहत मिलेगी और बरसात में 6 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाने की मजबूरी खत्म होगी.

ADVERTISEMENT

 नैया नाले पर बनेगा 5 करोड़ का पुल, 25 हजार ग्रामीणों को मिलेगी राहत
नैया नाले पर बनेगा 5 करोड़ का पुल, 25 हजार ग्रामीणों को मिलेगी राहत
social share
Google CTA

Raebareli Development News: सदर विधायक अदिति सिंह के प्रयासों से राही ब्लॉक के मोहगवां गांव के पास नैया नाले पर पुल निर्माण की राह आसान हो गई है. लोक निर्माण विभाग ने क्षेत्र की इस पुरानी और बेहद गंभीर समस्या को देखते हुए 5 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार कर जिला कार्ययोजना में शामिल किया है. शासन से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिलते ही इस 45 मीटर लंबे पुल का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे करीब 25 हजार ग्रामीणों को आवागमन की बड़ी राहत मिलेगी.