फ्लाइट से सफर, होटल में रुकना और खाना भी! IRCTC लाया 6 दिन का यूपी वालों के लिए हवाई टूर पैकेज, जानिए किराया और बुकिंग का तरीका
अगर आप मानसून में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC 'हंपी-बादामी विरासत ओडिसी' नाम से 5 रात और 6 दिन का हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. यह टूर 30 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक लखनऊ से संचालित होगा, जिसमें फ्लाइट, होटल, भोजन और स्थानीय परिवहन जैसी सुविधाएं शामिल हैं.
ADVERTISEMENT

IRCTC Hampi Badami Tour Package (Photo:AI)
IRCTC Hampi Badami Tour Package: अगर आप मानसून के मौसम में परिवार या दोस्तों के साथ घूमने की योजना बना रहे हैं, तो इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) आपके लिए खास हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. 'हंपी-बादामी विरासत ओडिसी' नाम से शुरू किए जा रहे इस पैकेज के जरिए पर्यटक कर्नाटक की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों का भ्रमण कर सकेंगे. बता दें यह टूर लखनऊ से शुरू होगा और 30 जुलाई 2026 से 4 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा. वहीं इस पैकेज में पांच रात और छह दिन यात्रा, होटल, भोजन और स्थानीय परिवहन जैसी कई सुविधाएं शामिल शामिल हैं.
