लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 अफसरों के हुए तबादले, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले किए हैं. इसमें पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, खनन विभाग, KGMU और AKTU कुलसचिवों समेत कई प्रमुख जिलों के अधिकारियों का कार्यक्षेत्र बदला.

ADVERTISEMENT

UP IAS Transfer List
UP IAS Transfer News (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. जारी नई तबादला सूची के अनुसार राज्य के 15 वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. इस फेरबदल के तहत पंचायती राज, चिकित्सा शिक्षा, भूतत्व एवं खनिकर्म, आवास विकास और विकास परिषदों समेत कई महत्वपूर्ण विभागों तथा जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं.