यूपी में सीट शेयरिंग को लेकर सपा-कांग्रेस में खींचतान, धर्मेंद्र यादव बोले- 'कांग्रेस बीजेपी से लड़े, सपा से नहीं'
ADVERTISEMENT
SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान बढ़ती दिख रही है. सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस को सपा के बजाय बीजेपी से लड़ने की नसीहत दी है.
SP Congress Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच गठबंधन तो कायम है, लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर सियासी खींचतान लगातार बढ़ती जा रही है. कांग्रेस राज्य में ज्यादा से ज्यादा सीटों पर दावा ठोकना चाहती है, जबकि सपा का साफ कहना है कि सिर्फ सीटें मांगना काफी नहीं है, बल्कि उस सीट पर उम्मीदवार की जीतने की क्षमता भी देखी जाएगी. इसी खींचतान के बीच सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस को कड़ा संदेश देते हुए कहा है कि कांग्रेस बीजेपी से लड़े, सपा से नहीं. उनके इस बयान ने यूपी की सियासत और गठबंधन को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है.
