यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अजय राय का बड़ा बयान, बोले- 'मैं जनेऊ वाला ब्राह्मण हूं'
यूपी कांग्रेस में बदलाव के बाद अजय राय ने कैमरे पर जनेऊ दिखाकर खुद को सच्चा ब्राह्मण बताया और कहा कि वे राहुल गांधी के हनुमान हैं. क्या है आराधना मिश्रा और नई टीम के जातीय समीकरण?
ADVERTISEMENT

Ajay Rai
उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए अजय राय की जगह वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा को यूपी कांग्रेस की कमान सौंपी है. इस बदलाव के बाद नए जातीय और सामाजिक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. पद से हटाए जाने के बाद अजय राय ने कैमरे के सामने अपना जनेऊ दिखाते हुए कहा कि वे खुद जनेऊधारी ब्राह्मण हैं और दिखावा नहीं करते. उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते हर समाज से हैं. चाहे वह ब्राह्मण हों, मुस्लिम, दलित, पिछड़े, अति पिछड़े या निषाद समाज हो. अजय राय ने स्पष्ट किया कि पार्टी में सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की कोशिश की जा रही है और वे सब मिलकर कांग्रेस को और मजबूत करेंगे.
