लेटेस्ट न्यूज़

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद सबसे पहले अजय राय ने कही ये बात

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अजय राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. अजय राय ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि लड़ाई अभी भी जारी है. उन्होंने नए अध्यक्ष और नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी शुभकामनाएं दीं.

ADVERTISEMENT

Ajay Rai News
Ajay Rai News
social share
Google CTA

Ajay Rai News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अजय राय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है. अजय राय ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि लड़ाई अभी भी जारी है. उन्होंने नए अध्यक्ष और नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी शुभकामनाएं दीं. अजय राय ने एक्स पर लिखा 'मुझ जैसे एक सामान्य कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी देने के लिए मैं Rahul gandhi जी एवं कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का जीवनभर आभारी रहूँगा. लड़ाई अभी भी जारी है.' उन्होंने आगे लिखा, “नए अध्यक्ष सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं. लड़ेंगे, जीतेंगे! हर-हर महादेव!”