लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में गठबंधन होगा या कांग्रेस अकेले लड़ेगी चुनाव? नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने दिया ये जवाब

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बनने के बाद आराधना मिश्रा ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है. उन्होंने कहा कि 'समय कम है और चुनौतियां ज्यादा हैं', लेकिन कांग्रेस इन चुनौतियों से पीछे नहीं हटेगी.

ADVERTISEMENT

Photo: Aradhana Misra/ Insta
Photo: Aradhana Misra/ Instagram
social share
Google CTA

Aradhana Mishra News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष बनने के बाद आराधना मिश्रा ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है. उन्होंने कहा कि 'समय कम है और चुनौतियां ज्यादा हैं', लेकिन कांग्रेस इन चुनौतियों से पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने भरोसा जताया कि पार्टी वरिष्ठ नेताओं और युवाओं को साथ लेकर आगे बढ़ेगी, गठबंधन धर्म निभाएगी और 2027 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएगी. नई जिम्मेदारी देने के लिए उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार भी जताया.