लेटेस्ट न्यूज़

हेलो पुलिस मैंने पति को मार डाला... शादी के 6 महीने बाद ही अमित की हत्या करने वाली पत्नी को मिली उम्रकैद की सजा!

सिद्धार्थनगर में पत्नी ज्योति चौधरी ने पति अमित की हत्या कर दी थी. 112 पर खुद फोन कर हत्या कबूलने वाली ज्योति को कोर्ट ने दोषी मानते हुए उम्रकैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है.

ADVERTISEMENT

Siddharthnagar News
Siddharthnagar News
social share
Google CTA

'हेलो पुलिस.. मैंने अपने पति की हत्या कर दी है...' आधी रात के सन्नाटे में जब डायल 112 के कंट्रोल रूम में यह खौफनाक कॉल गूंजी तो ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के भी रोंगटे खड़े हो गए. यह किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म का डायलॉग नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर की वह सनसनीखेज वारदात है जिसने प्यार, शादी और भरोसे के रिश्ते को लहूलुहान कर दिया. सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र के संतोरी गांव में पति की हत्या के मामले में अदालत ने उसकी पत्नी ज्योति चौधरी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है.