यूपी की नई कांग्रेस अध्यक्ष बनी आराधना मिश्रा, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बताई पार्टी की नई रणनीति
ADVERTISEMENT
UP Congress: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने आराधना मिश्रा को प्रदेश की कमान सौंपी है. नई जिम्मेदारी के बाद पार्टी संगठन मजबूत करने, सामाजिक समावेश बढ़ाने और गठबंधन को मजबूत करने पर जोर दे रही है.
UP Congress: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है. पार्टी ने प्रदेश की कमान विधायक आराधना मिश्रा को सौंप दी है. नई जिम्मेदारी मिलते ही उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को कड़ी टक्कर देने का संकल्प लिया है. कांग्रेस इस बार सोशल इंजीनियरिंग पर खास जोर दे रही है, जिसमें अलग-अलग समुदायों को साथ लाने की कोशिश की जा रही है. पार्टी का मुख्य लक्ष्य अपने कार्यकर्ताओं (कैडर) को मजबूत करना और इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर आगामी चुनाव जीतना है.
