नोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान, सुसाइड से पहले पापा को भेजा था भावुक कर देने वाला मैसेज!
ADVERTISEMENT
Noida Man Death: नोएडा की सुपरनोवा सोसाइटी में 29 वर्षीय संभव जैन की 43वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई है. पुलिस के मुताबिक, युवक एयरबीएनबी फ्लैट में रुका था और घटना से पहले पिता को मैसेज भेजा था.
Noida Man Death: यूपी के नोएडा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सेक्टर 94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी की 43वीं मंजिल से एक युवक ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मृतक की पहचान संभव जैन (29 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गुरुग्राम के मानेसर का रहने वाला था.
