लेटेस्ट न्यूज़

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से क्यों हटाए गए अजय राय? सामने आई अंदरूनी कलह की कहानी

ADVERTISEMENT

UP Congress: उत्तर प्रदेश में 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है. अजय राय की जगह आराधना मिश्रा ‘मोना’ को प्रदेश अध्यक्ष और इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है.

social share
Google CTA

UP Congress: उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने एक बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है. अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है. उनकी जगह प्रतापगढ़ के रामपुर खास से विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही, सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अचानक हुए इस बदलाव से राज्य के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि पार्टी ने गठबंधन की रणनीति और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है.