लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में मॉनसून की विदाई के बीच 4 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर भी आ गया अपडेट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मॉनसून की विदाई के बाद मौसम साफ और शुष्क रहेगा. 4 अक्टूबर को बारिश का अलर्ट नहीं है. अगले दिनों तापमान बढ़ेगा, जबकि 6-7 अक्टूबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने लगा है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, 4 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. अगर आप रविवार को बाहर निकलने या किसी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो बारिश आपकी योजनाओं में खलल नहीं डालेगी.