लेटेस्ट न्यूज़

प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चली ये नई बात, कूदने से पहले क्यों काटा अपना गुप्तांग?

वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत का मामला चर्चा में है. पोस्टमार्टम में गंभीर चोटों का खुलासा हुआ. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और अपराध की आशंका भी देख रही है.

ADVERTISEMENT

Vrindavan Rasik Dulari Case Update
Vrindavan Rasik Dulari Case Update
social share
Google CTA

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण उर्फ दीपक लोधी की मौत का मामला चर्चाओं में बना हुआ है. 25 सितंबर को श्रीराधा केलिकुंज आश्रम के पास स्थित गुरुकृपा कुंज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदने से पहले रसिक दुलारी शरण ने टाइल्स काटने वाले ग्राइंडर से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया था. इस वजह से अधिक खून बहने और गंभीर अंदरूनी चोटों के कारण डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका.