Bareilly News: दाखिल-खारिज के नाम पर ₹5 हजार रिश्वत लेने का आरोप, सालभर बाद भी नहीं हुआ काम
Bareilly Corruption News: बरेली की मीरगंज तहसील में दाखिल-खारिज के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप सामने आया है. किसान का कहना है कि पांच हजार रुपये देने के बावजूद उसका काम नहीं हुआ. पीड़ित ने समाधान दिवस में शिकायत कर दोषियों पर कार्रवाई और लंबित म्यूटेशन जल्द पूरा कराने की मांग की है.
ADVERTISEMENT

दाखिल-खारिज के नाम पर ₹5 हजार रिश्वत लेने का आरोप, सालभर बाद भी नहीं हुआ काम
Bareilly Corruption News: जिले की मीरगंज तहसील में भ्रष्टाचार का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दाखिल-खारिज (म्यूटेशन) के नाम पर सरकारी कर्मचारियों द्वारा रिश्वत लेने और काम पूरा न करने का आरोप लगा है. पीड़ित किसान ने संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है.
