UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में कल आफत बनेगा मॉनसून! इन जिलों में होगी सबसे ज्यादा बारिश
UP Weather Update: यूपी में 19 जुलाई को मॉनसून रौद्र रूप दिखाएगा. मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. बिजली गिरने और जलभराव की चेतावनी के बीच लोगों व किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मॉनसून अब अपने पूरे शबाब पर आने वाला है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, 19 जुलाई को प्रदेश में बारिश की रफ्तार में जबरदस्त तेजी आएगी. मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अनेक स्थानों पर गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश का अनुमान जताया है. खास तौर पर पूर्वी यूपी के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही पूरे प्रदेश में मेघगर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा मंडरा रहा है.
