लेटेस्ट न्यूज़

सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर पत्नी गीतांजलि ने उठाए बड़े सवाल, अब अखिलेश यादव ने भी गुस्से में कही ये बात

Akhilesh Yadav on Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाए जाने पर सियासी घमासान तेज हो गया है. पत्नी गीतांजलि ने मेडिकल रिपोर्ट और पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए. जबकि अखिलेश यादव ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को कठघरे में खड़ा किया.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav on Sonam Wangchuk
Akhilesh Yadav on Sonam Wangchuk
social share
Google CTA

Akhilesh Yadav on Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर धरना स्थल से दिल्ली पुलिस द्वारा हटाए जाने के बाद सियासी संग्राम चरम पर पहुंच गया है. आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल से लेकर चंद्रशेखर आजाद और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता इस कार्रवाई से बेहद आक्रोशित हैं. एक तरफ जहां विपक्ष इसे बीजेपी सरकार की तानाशाही बता रहा है. वहीं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने भी दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई और मेडिकल रिपोर्ट पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर तीखा हमला बोलते हुए इसे लोकतंत्र को कुचलने वाली कार्रवाई बताया है.