लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: आधा किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर 250 परिवार, नगर निगम पर गंभीर आरोप

Saharanpur Civic News: सहारनपुर के रमजानपुरा-दराकोटला क्षेत्र में करीब 250 परिवार बुनियादी सुविधाओं के अभाव में कठिन जीवन जीने को मजबूर हैं. सरकारी पाइपलाइन नहीं होने से लोगों को आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है. क्षेत्रवासियों ने नगर निगम पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की है.

ADVERTISEMENT

आधा किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर 250 परिवार, नगर निगम पर गंभीर आरोप
आधा किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर 250 परिवार, नगर निगम पर गंभीर आरोप
social share
Google CTA

Saharanpur Civic News: नगर निगम के विकास के दावों के बीच वार्ड संख्या-8 के रमजानपुरा-दराकोटला क्षेत्र की तस्वीरें हकीकत बयां कर रही हैं. करीब 250 घरों और लगभग दो हजार की आबादी वाला यह इलाका आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. क्षेत्रवासियों का आरोप है कि उनसे नियमित रूप से हाउस टैक्स और पानी का बिल वसूला जा रहा है, लेकिन आज तक इलाके में सरकारी पानी की पाइपलाइन तक नहीं बिछाई गई. मजबूरी में लोगों को करीब आधा किलोमीटर दूर से बाल्टियों में पानी भरकर लाना पड़ता है.