Bareilly News: पीओएस मशीन खराब, खाद के लिए घंटों लाइन में खड़े किसान, यूरिया संकट से बढ़ी परेशानी
Bareilly Agriculture News: बरेली में खाद वितरण व्यवस्था तकनीकी खामियों के कारण प्रभावित हो गई है. पीओएस मशीन खराब होने और यूरिया का स्टॉक खत्म होने से किसानों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है. किसानों ने जल्द समस्या दूर कर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की है.
ADVERTISEMENT

पीओएस मशीन खराब, खाद के लिए घंटों लाइन में खड़े किसान, यूरिया संकट से बढ़ी परेशानी
Bareilly Agriculture News: खेती के महत्वपूर्ण समय में खाद की किल्लत और तकनीकी अव्यवस्थाओं ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है. क्षेत्र के मीरगंज इफको किसान सेवा केंद्र और सहकारी समितियों पर खाद लेने पहुंचे किसानों को घंटों इंतजार के बाद भी राहत नहीं मिल पा रही है. पीओएस (पॉस) मशीन में तकनीकी खराबी के चलते किसानों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है, जिससे खाद वितरण व्यवस्था प्रभावित हो गई है.
