लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: बैंकों की लापरवाही से अटके युवाओं के सपने, 400 लोन आवेदन महीनों से लंबित

Raebareli Employment News: रायबरेली में स्वरोजगार योजनाओं के तहत युवाओं की करीब 400 लोन फाइलें महीनों से बैंकों में लंबित हैं. समय पर ऋण नहीं मिलने से रोजगार के सपने अधूरे रह रहे हैं. डीएम ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए तय समय में आवेदनों के निस्तारण के निर्देश दिए.

ADVERTISEMENT

 बैंकों की लापरवाही से अटके युवाओं के सपने, 400 लोन आवेदन महीनों से लंबित
बैंकों की लापरवाही से अटके युवाओं के सपने, 400 लोन आवेदन महीनों से लंबित
social share
Google CTA

Raebareli Employment News: योगी सरकार एक ओर जहां प्रदेश के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा लोन देकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने की पुरजोर कोशिशों में जुटी है, वहीं दूसरी ओर जिले के बैंक और जिम्मेदार अधिकारी इस पूरी मुहिम को लेकर कतई गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं. बैंकों की इस उदासीनता और लापरवाही का जीता-जागता प्रमाण अप्रैल महीने से लटके पड़े जिले के लगभग 400 आवेदन दे रहे हैं, जो धूल फांक रहे हैं.