160 में से 154 नंबर लाकर UPSI 2026 को सौरभ ने किया टॉप, जानिए दरोगा साहब की सफलता का बड़ा राज!
UPSI Topper Saurabh Verma: उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती 2026 में बाराबंकी के सौरभ वर्मा ने पूरे यूपी में पहली रैंक हासिल की है. सौरभ ने बताया कि उन्होंने सेल्फ स्टडी और लगातार मॉक टेस्ट के दम पर यह सफलता हासिल की है.
ADVERTISEMENT

UPSI Topper Saurabh Verma: उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती 2026 में सौरभ वर्मा ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है. बाराबंकी के रहने वाले सौरभ बताते हैं कि उन्होंने तैयारी के लिए कोई भी कोचिंग ज्वाइन नहीं की थी. उन्होंने बस अपनी सेल्फ स्टडी और मॉक टेस्ट के दम पर यह मुकाम हासिल किया है. इसके साथ ही वो बताते हैं कि पिछले करीब दो साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और इस दौरान कई परीक्षाओं में सफलता भी हासिल कर चुके हैं.
