Saharanpur News: आज सहारनपुर पहुंचेंगे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, 2027 चुनाव को लेकर करेंगे बड़ी जनसभा
Saharanpur Politics: सहारनपुर में आज होने वाली AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा से पहले पार्टी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों का ऐलान किया है. प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने 200 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही और विभिन्न राजनीतिक व समसामयिक मुद्दों पर विपक्ष तथा सरकार को घेरा.
ADVERTISEMENT

आज सहारनपुर पहुंचेंगे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, 2027 चुनाव को लेकर करेंगे बड़ी जनसभा
Saharanpur Politics: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी शनिवार को सहारनपुर पहुंच रहे हैं, जहां वह शाम करीब 6 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे. पार्टी के अनुसार, यह सभा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर चुनावी अभियान की शुरुआत मानी जा रही है. कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और कार्यकर्ता व पदाधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं.
