लेटेस्ट न्यूज़

अपने की स्कूल के बस ड्राइवर से थी मोहब्बत! मेरठ की दामिनी ने पति अतुल पंवार को सांप से कटवाकर मार डाला, एक तस्वीर ने खोल दिया केस

Meerut Crime News: मेरठ में स्कूल संचालक की मौत का चौंकाने वाला खुलासा हुआ. पुलिस के मुताबिक पत्नी और उसके प्रेमी ने बीमा की रकम और प्रेम संबंध के लिए सांप से डसवाकर हत्या की साजिश रची. दोनों आरोपी गिरफ्तार, मामले की जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

Meerut Crime News
Meerut Crime News
social share
Google CTA

Meerut Crime News: कभी नीले ड्रम में पति के टुकड़े तो कभी वॉशरूम के फर्श में दफन लाश... ऐसी खौफनाक वारदातों के लिए चर्चा में रहे मेरठ से एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पत्नी दामिनी ने अपने ही पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया.दोनों ने साल 2019 में एक दूसरे से लव मैरिज की थी. हैरान करने वाली बात यह है कि इस खौफनाक कत्ल को अंजाम देने के लिए एक सांप को जरिया बनाया गया. ऐसा सिर्फ इसलिए ताकि मर्डर को हादसा साबित किया जा सके. लेकिन मेरठ की हस्तिनापुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज कुछ ही घंटों के भीतर इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया है. पुलिस ने आरोपी पत्नी दामिनी और उसके ड्राइवर प्रेमी तुषार को गिरफ्तार कर लिया है.